फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की बाउंड्रीवाल टूटी

विज्ञापन
फोटो -13- टूटी पड़ी बाउंड्री वाल व नहीं लगे संकेतक। संवाद
विज्ञापन
बेला। ब्लॉक के गांव बराहर के पास स्थित कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की बाउंड्रीवॉल पिछले कई महीनों से टूटी पड़ी है। दोनों पुलों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इन पुलों से रोजाना सैकड़ों राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सड़क पर ब्रेकर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कंसुआ बंबा की पुलिया के दोनों ओर तीव्र मोड़ हैं, इससे तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा हमेशा बना रहता है। पुलिया की बाउंड्रीवॉल टूटी होने से वाहन चालकों के लिए जोखिम और अधिक बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कंसुआ बंबा के नीचे से पांडु नदी निकली हुई है। नदी पर बने पुल की बाउंड्रीवॉल भी क्षतिग्रस्त है।
दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बंबे की पटरी पर संकेतक बोर्ड और ब्रेकर न होने से वाहन चालकों को तीव्र मोड़ का अंदाजा लगाने में भी परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने विभाग से कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की टूटी बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के साथ ही संकेतक बोर्ड लगाने और ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई मेघा तिवारी ने बताया कि हाल ही में नया चार्ज संभाला है। क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल टूटी होने की जानकारी संज्ञान में आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें