फोटो-35-कुएं में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण ।संवाद
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सूख में खेतों पर बने कुएं में मानसिक रूप से बीमार युवक का शव पड़ा मिला। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजन को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महाराजपुर निवासी बदन सिंह का पुत्र शिवम (20) मानसिक रूप से बीमार था। 25 अप्रैल को बिना बताए वह घर से चला गया था। उसकी गुमशुदगी उसी दिन शाम को सहायल थाने में दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
सोमवार को कंट्रोल रूम को गांव सूख निवासी हरनाम सिंह के खेत में बने कुएं में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शिवम के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देख बिलख पड़े।