फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सैदपुर के युवक का निकला हाईवे किनारे मिला शव

Wed, 22 Jul 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगंज के पास से निकले हाईवे किनारे चार दिन पहले मिले शव की पहचान मंगलवार को हो गई।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त कमल सिंह निवासी ग्राम सैदपुर के रूप में हुई है। कमल सिंह 25 जून से लापता था। शव की पहचान उसके बड़े भाई दशरथ और गांव के निवासी बृजभान ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगंज के पास बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के जर्जर होटल के खंडहर के पास, हाईवे किनारे लोहे की बैरिकेडिंग से कुछ दूरी पर एक शव पड़ा देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस और मुरादगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने मृतक की शिनाख्त की। परिजन के अनुसार, कमल सिंह (40) 25 जून से लापता था। उसके परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बच्चे हैं। कमल के लापता होने की सूचना उसके भाई ने 20 जुलाई को कोतवाली में दी थी।
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई है कि कमल सिंह की कहीं और हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर लाकर फेंका गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें