फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता ट्रक चालक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर में बृहस्पतिवार सुबह ट्रक चालक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच व परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने एक युवती पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से सदर कोतवाली के गांव भरसेन निवासी आलोक कुमार (25) काफी समय से शहर के मोहल्ला नरायनपुर में रहकर ट्रक चलाता था। वह अपने माता-पिता, दो भाइयों और एक बहन के साथ रहता था। मां मंजू देवी ने बताया कि बुधवार शाम आलोक के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उस कॉल पर बात करने के बाद वह परेशान हो गया और बिना कुछ बताए घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जब परिजन नरायनपुर स्थित अपने दूसरे मकान पर पहुंचे, तो आलोक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले आलोक ने अपने मोबाइल में कुछ ऑडियो और वीडियो बयान रिकॉर्ड किए थे। इनमें उसने अपनी मौत की वजह और धमकी देने वाले शख्स का जिक्र किया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें