फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-46- सुकीर्ति। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में सोमवार शाम एक महिला फंदे से लटकी मिली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे सुकीर्ति पत्नी गौतम (23) ने घर के बरामदे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गईं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन रिश्तेदारी में गए थे और पति बहन के लिए लड़का देखने गया था। काफी देर तक हलचल न होने पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शादी साल 2023 में हुई थी और उसकी एक वर्ष की मासूम बेटी भी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें