संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर स्थित मंडी गेट से सोमवार शाम को राहगीरों ने अधेड़ का शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मंडी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज मिश्रा ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। इसपर मंडी के कुछ पल्लेदारों ने शव की शिनाख्त मानसिंह पाल (50) निवासी जलोखर के रूप में की। पुलिस शव को 50 शैया जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां आए मृतक के चाचा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मानसिंह गल्ला मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था। बीते कई महीनों से वह बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से ही उसकी मौत हुई है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।