फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अमावता नहर में उतराता मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 04 Aug 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव अमावता से निकली नहर पुल के पास मंगलवार शाम एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। देर रात तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन


चरवाहे से सूचना मिलते ही निरीक्षक अपराध रामचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शव को बाहर निकलवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से रोशनी ब्रांड की एक माचिस की डिब्बी और पॉलिथीन में रखी कुछ बीड़ियां ही बरामद हुईं। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए अन्य जनपदों की पुलिस से मदद ली गई है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें