फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 केंद्रो पर 71784 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 17 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद की गुरुवार से शुरू हो रहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पुलिस व जिला प्रशासन से लेकर परीक्षा केंद्र सजा लिए गए हैं। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा सचल दल की टोलियों के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षाएं कराने को टीमें ड्यूटी पर डट गई हैं। वहीं साल 2016 की परीक्षा में 71784 परीक्षार्थियों की परीक्षा शुरू कराने को लेकर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय में देर रात तक तेजी से तैयरियां पूरी किए जाने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


साल 2016 की बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा आयोजक डीआईओएस कार्यालय की ओर से 135 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल कक्षा के संस्थागत 22317 बालक व 14817 के अलावा व्यक्तिगत वर्ग में 171 बालक और 73 बालिकाओं सहित कुल 37384 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। जबकि इंटरमीडिएट की कक्षा में संस्थागत के रूप में पंजीकृत 20041 बालक तथा 12816 बालिका के अलावा 788 बालक व 755 बालिकाएं व्यक्गित परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देंगी।

नकलविहीन व परीक्षाएं कराने के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजक समिति ने पांच फ्लाइंग स्क्वाइड की टीमें गठित की हैं। यह टीमें सुबह और शाम की पालियों में होने वाली परीक्षाओं में छापेमारी करेंगी। नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है। वहीं परीक्षा केंद्रों के 100 गज के दायरे में अधिकृत व्यक्तियों के अलावा अन्य किसी के प्रवेश पर रोक लगाई है। परीक्षार्थी पर परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर, आदि अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाया है। डीएम ने परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को तटस्थ रहकर परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में  बुधवार देर रात तक तैयारियों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


परीक्षा पर नजर रखेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
पंचायत चुनाव की तर्ज पर साल 2016 की बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में चिंहित किए जिले भर के 50 संवेदनशील/असिंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों पर बिठाने की व्यवस्था की गई है। यह स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के साथ ताल बिठाकर नकलविहीन परीक्षा कराने में सहयोग करेंगे।

बोर्ड परीक्षा पर एक नजर
परीक्षा केंद्र -135
अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र     -     50
परीक्षार्थियों की संख्या --        -    71784
हाईस्कूल                -    37384
इंटरमीडिएट                 -    34400
जोन                     -     04
सेक्टर                    -    07
स्टेटिक मजिस्ट्रेट             -     30
सचल दल प्रभरी            -     07
केंद्र व्यवस्थापक            -     135
कक्ष निरीक्षक                -     2600

कोट --
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
                    चंद्र प्रताप सिंह
                     डीआईओएस
------------------------------------
        
बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी
अजीतमल। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। कालेजों मे परीक्षार्थियों के बैठने से लेकर, प्रकाश, पेयजल, शौचालय आदि का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। बोर्ड परीक्षा के बावत स्थानीय जनता इंटर कालेज अजीतमल के केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल के 444 तथा इंटरमीडिएट के 355 समेत कुल 799 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वही कस्बे के बाल विकास संस्थान इंटर कालेज बाबरपुर में हाईस्कूल में 162, इंटरमीडिएट में 146 कुल 308 तथा गौतमबुद्व इंटर कालेज बाबरपुर में हाईस्कूल में 350 तथा इंटरमीडिएट में 445 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इंसेट------------------------
22 किलोमीटर दूर परीक्षा देंगी छात्राएं
अजीतमल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाते समय मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। सेऊपुर स्थित काली उ.मा. शिक्षण संस्थान की 17 छात्राओं समेत 70 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र 22 किलोमीटर दूर श्री नारायण इंटर कालेज बड़ैरा में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें