फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय

Thu, 18 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में शुरू हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के दावे हवाहवाई साबित हुए। शहर, टाउन एरिया के परीक्षा केंद्रों पर नकल का स्वरूप बदला हुआ दिखाई। ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्र नकल माफियों के शिकंजे में नजर आए। जिसके चलते जिला प्रशासन के दावे चकनाचूर होते दिखाई दिए।

साल 2016 की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही नकल माफिया सक्रिय रहे। जबकि जिला प्रशासन के परीक्षा प्रहरी बेबस नजर आएं।
विज्ञापन


शाहर व निकाय परिक्षेत्र के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर नकल का स्वरूप बदला हुआ दिखा। बाहर से शांत इन परीक्षा केंद्रों पर खास परीक्षार्थियों को इमले की तरह प्रश्नपत्र हल गए। जिससे परीक्षा के दौरान इन केंद्रों पर सामूहिक नकल जैसे हालात बनते-बिगड़ते रहे।

वहीं सदर विकासखंड से लेकर अन्य ब्लाक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकलमाफियों के गिरफ्त में दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया जहां परीक्षार्थियों की सीट तक नकल बाहर से नकल पहुंचाते नजर आए। तो केंद्र के बाहर जमघट लगाए सल्वरों के प्रश्नपत्र हल करने का बेखौफ सिलसिला जारी रहा।

जिले की बोर्ड परीक्षाओं में सबसे संवेदनशील ब्लाकों की सूची में शुमार अछल्दा ब्लाक के परीक्षा केंद्रों पर नकल खुलेआम हुई। फफूंद रोड पर स्थित आदर्श इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर नकल की सभी सीमाएं टूटती नजर आईं।

 इस केंद्र पर हाईस्कूल के हिन्दी के प्रश्नपत्र में नकल की सीमा उस वक्त टूटती नजर आईं जब स्कूल के पीछे ही अभिभावकों ने जमघट लगाकर वहां गाइडों से नकल सामग्री की खोजबीन शुरू कर दी। कक्ष की बाहरी खिड़की के रास्ते रोशनदान से अभिभावक बच्चों से प्रश्न पूछ कर उसका उत्तर ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन


अभिभावक कालेज के पीछे बनी दीवारों पर चढ़कर अपनों को नकल पहुंचाते देखे गए। सुरक्षा के नाम को केंद्र पर मौजूद इकलौता अकेला होमागार्ड तैनात होने से नकल माफिया हावी रहे। वहीं अकेला होमगार्ड सिर्फ  तमाशा देखता नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें