फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू

विज्ञापन
फोटो 03एयूआरपी14- कॉपियों का वितरण करते लिपिक बीके यादव - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 46069 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं समय से पहुंच सके। इसलिए सोमवार को उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा में अ और ब दोनों उत्तर पुस्तिकाओं में क्रमांक अंकित होने के कारण वितरण दर्ज करने में खास सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों को समय से उत्तर पुस्तिकाएं मिल जाए। इसके लिए रूपरेखा तैयार करके तहसील क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बुलाया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक उत्तर पुस्तिकाएं निर्गत की जा रही है। शहर के नगर पालिका इंटर कालेज में परीक्षा केंद्रों से आई टीम समूह बैठकर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान करती नजर आई। बाद में उत्तर पुस्तिकाओं को वाहनों से परीक्षा केंद्र ले जाया गया।
डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा पर परीक्षा केंद्रों को विशेष ध्यान देना होगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी जरूरी है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है, ताकि परीक्षा केंद्रों से आई टीम समय से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर वापस जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.आईएन पर जाकर अपना और माता, पिता का नाम व जन्मतिथि हिंदी और अंग्रेजी दोनों में चेक कर सकते हैं। इनमें किसी तरह की गलती हो तो तुरंत ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थनापत्र देकर सूचित करें। इस प्रकार के संशोधनों को अपडेट करने के लिए परिषद की वेबसाइट खुलने पर प्रधानाचार्य द्वारा गलतियों में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें