फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों ने नहीं भेजी कक्ष निरीक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों की सूची केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा नहीं भेजे जाने से परिचयपत्र नहीं बन पाए हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी थी। मगर केंद्र व्यवस्थापकों ने सूची भेजी ही नहीं। सत्र 2019-20 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल में 24281 और इंटरमीडिएट में 21788 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले कक्ष निरीक्षकों को आई कार्ड बनाने के साथ उन्हें कोड नंबर भी एलाट करने की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया था कि उनके यहां परीक्षा के दौरान कितने कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है, उसका विवरण बनाकर उपलब्ध करा दें, ताकि उनका आई कार्ड बना दिया जाए। अभी तक कई विद्यालयों ने कक्ष निरीक्षकों की सूची बनाकर नहीं भेजी है। इससेकक्ष निरीक्षकों का आई कार्ड नहीं बन पा रहा है। डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों की सूची न भेजने वाले विद्यालयों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 2020 की परीक्षा में इस बार बीते वर्ष के मुकाबले छात्र व छात्राओं की संख्या में कमी आई है। बीते वर्ष हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में कुल 50221 विद्यार्थी शामिल होने के लिए अर्ह थे। इस वर्ष यह संख्या 46069 रह गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की तादाद में रिकार्ड 4152 की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें