फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लडबैंक कक्ष का मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लड बैंक कक्ष की मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में है। पैथोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद ब्लड बैंक के रिन्यूवल की प्रक्रिया शुरू होगी। पैथोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर स्वास्थ अधिकारियों और शासन के बीच फाइल लंबित है।
विज्ञापन

सात साल से बंद चल रहे जिले में ब्लड बैंक के शुरू होने की उम्मीद नजर आ रही है। इधर ब्लड बैंक के कक्ष का मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में जा पहुंचा है। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि ब्लड बैंक कक्ष की केबिनों की मरम्मत का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है।
कक्ष दीवारों की पेंटिंग का कार्य शेष है। जल्द ही उसे भी पूरा करा लिया जाएगा। पैथोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर ही ब्लड बैंक संचालित हो सकेगा। इसके लिए हाल ही में लिए गए साक्षात्कार के बाद एक नाम को शासन को भेजा गया है। शासन से पैथालॉजिस्ट की तैनाती के बाद ब्लड बैंक के रिन्यूवल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें