फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पर गैंगस्टर लगने से किशोरी के परिजन खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख बिधूना कौशलेंद्र सिंह राजपूत व उनके भाई रोहिताश सिंह राजपूत पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद किशोरी के परिजन खुश हैं। किशोरी के पिता ने कहा कि अभी तीन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

वह लोग उसे धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी विवेचना चल रही है।
जल्द ही दबिश देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, ब्लॉक प्रमुख की मां नीलम राजपूत ने कहा कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने ज्यादती की है। उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई पर विश्वास नहीं है।
दबाव में लड़की को नाबालिग घोषित किया गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद समाजवादी पार्टी के बिधूना ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद कौशलेंद्र सिंह राजपूत भाजपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बने थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि कौशलेंद्र कोब्लॉक प्रमुख बनाने में बड़े भाई रोहिताश का अहम योगदान रहा। कस्बा बेला में एक विवादित दुकान को खाली कराने में विपक्षी पार्टी के श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने कौशलेंद्र सिंह राजपूत और रोहिताश राजपूत के विरुद्ध सबसे पहला मुकदमा 25 दिसंबर 2018 को बेला थाने में दर्ज कराया था। ब्लॉक प्रमुख ने शादी के दो दिन पहले पड़ोस की रहने वाली किशोरी को लेकर चला गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
उनके पिता पर लड़की का अपहरण करने व लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया था। ब्लॉक प्रमुख के भाई रोहिताश ने लड़की के पिता व प्रधान के पुत्र के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने व पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। ब्लॉक प्रमुख के परिजन गांव छोड़ कर चल गए थे। कुछ समय बाद हाईकोर्ट से जमानत अर्जी लेकर घर लौट आए।
ब्लॉक प्रमुख व किशोरी का सुराग नहीं लग पा रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक ने ब्लॉक प्रमुख पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। 17 मार्च को थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने दोनों को पकड़ लिया।
ब्लॉक प्रमुख पर पॉक्सो की कार्रवाई की गई थी। जांच के बाद लूट आदि की धाराएं समाप्त कर दी थी। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने ब्लॉक प्रमुख के भाई रोहिताश राजपूत पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें