फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कृत्रिम उपकरण के लिए ब्लॉकवार लगेंगे शिविर

Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जून माह में जनपद में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण मुहैया कराने के लिए ब्लॉकवार शिविर लगेंगे। इन शिविरों में डॉक्टरों की टीम दिव्यांगों का परीक्षण कर उनकी नाप लेगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि छह जून को विकास खंड औरैया, नौ जून को अजीतमल, 11 जून को अछल्दा में शिविर लगेगा। इसी प्रकार 13 जून को एरवाकटरा, 16 जून को बिधूना, 18 जून को भाग्यनगर, 20 जून को ब्लॉक सहार में शिविर लगेगा।
ये शिविर 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में चलने-फिरने, बोलने, सुनने व देखने से असमर्थ दिव्यांगों का परीक्षण किया जाएगा। बाद में चयनित दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, स्मार्टफोन, कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए जाएंगे। इनके अलावा जिन दिव्यांगों के हाथ व पैर कटे हैं, उन्हें कृत्रिम उपकरण भी दिए जाएंगे। इसके लिए उनकी नाप ली जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें