फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक आउट: बजा सायरन और 20 मिनट अंधेरे में रहा जनपद

Fri, 23 Jan 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-49-दिबियापुर में ब्लैकआउट के दौरान गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रस्तावित ब्लैक आउट मॉकड्रिल शुक्रवार को शाम जिलेभर में हुई। शाम छह बजते ही सायरन बजा और लोगों ने घरों व बाहर की लाइटें बंद कर दीं।
विज्ञापन

वहीं बिजली सप्लाई को भी बंद कर दिया गया। ऐसे में 20 मिनट के लिए पूरा जिला अंधेरे में रहा। घरों की खिड़कियों से लोग बाहर की ओर झांकते नजर आए।
ब्लैक आउट व मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। अधिकारी शहर व कस्बों में जायजा लेते नजर आए। वहीं पुलिस की टीमों ने गांवों की भी खाक छानी। जिला प्रशासन के एक संदेश पर जिले के लोग सुरक्षा कारणों को लेकर मुस्तैद दिखे। शहर कस्बों की बाजार में सजी दुकानों की भी लाइटें बंद हो गईं।
उधर, प्रशासन की ओर से ब्लैक आउट भी चुनिंदा स्थानों पर की गई। ताकि आपात स्थिति में किसी भी हाल में निपटा जा सके। सायरन बजने के बाद पूरा जिला ब्लैक आउट हो गया। 20 मिनट तक लोग अंधेरे में रहे। निरीक्षण कर रहे अधिकारी भी लोगों को सुरक्षा कारणों का हवाला देते नजर आए। वहीं एनटीपीसी दिबियापुर में मॉक ड्रिल के दौरान डीएम और एसपी मौजूद रहे।

फोटो-49-दिबियापुर में ब्लैकआउट के दौरान गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो-49-दिबियापुर में ब्लैकआउट के दौरान गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें