फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपाई। स्रोत:कार्यकर्ता
विज्ञापन
औरैया। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को जानने के लिए सभी की निगाहें टेलीविजन पर टिकी रहीं।
विज्ञापन

दोपहर में जैसे ही तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और असम में भाजपा ने बढ़त बनाई तो भाजपाई खुशी में झूम उठे। जिले में पार्टी कार्यालय से लेकर नेताओं के आवास और बूथों पर जश्न का माहौल रहा। एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ आतिशबाजी चलाई गई।
तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश भदौरिया, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, सौरभ भूषण शर्मा, सोनू सेंगर, अनुराग दीक्षित, सौरभ राजपूत, जगमोहन सिंह चौहान, सोनू मिश्रा, आशीष कठेरिया, अभिषेक त्रिपाठी, सोनू सोनी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दिबियापुर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत के आवास पर मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी चली। इस दौरान अवधेश शुक्ला, प्रतिमा अवस्थी, मोहित राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे। बिधूना में इटावा डीसीडीएफ के अध्यक्ष अभय सिंह सेंगर ने जगतपुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

अजीतमल में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की गई।

फोटो-35- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपाई। स्रोत:कार्यकर्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें