फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्धि पर भाजपाइयों का हंगामा

Sat, 27 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जहर उगला। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है, कानून- व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं। बिजली की बेहताशा मूल्य वृद्वि ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन



भाजपा नेताओं ने बिजली की बढ़ी दरें वापस लिए जाने के साथ आपदा के नाम पर किसानों का शोषण रोके जाने की मांग की है। भाजपाइयों ने समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा है।



शुक्रवार को भाजपा ने तहसील मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। धरने में मौजूद प्रदेश मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रही गीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में कानून- व्यवस्था ध्वस्त है, लोग भयभीत है।  अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। जनता सपा सरकार को 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन



 
कहा कि जिले की कानून- व्यवस्था पू्री तरह से चौपट है। बिजली के बढ़े दाम से आम आदमी परेशान है। प्रदेश सरकार को बिजली के बढ़े दाम तत्काल वापस लेने चाहिए। आपदा में बर्बाद हुए सभी किसानों को अभी तक क्षतिपूर्ति नहीं मिली है, जिससे उनके सामने धान की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है।


विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अर्चना पांडेय, अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष, डा.सर्वेश कठेरिया, रामपाल सिंह पाल, गोविंद भदौरिया, अनिल शुक्ला, अभय सेंगर, प्रेमकुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें