फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Mon, 26 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सदस्यों की संख्या एक करोड़ पूरी होने पर भाजपाइयों ने शहर के गायत्री मोहल्ला स्थित ज्ञानमात्र आश्रम में मिठाई बांटी और जश्न मनाया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि देशभर में डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में चलाए गए अभियान में 77 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में 8, 9, 10 और 11 तारीख को विशेष बूथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर लाखन सिंह राजपूत, भुवनप्रकाश गुप्ता, कृष्णचंद्र सावरन, श्रीराम मिश्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह मोनू, रमेश दिवाकर, रमेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें