फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनलाइट और वीर सिंह ने जीता मैराथन

Mon, 26 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई। कु. सनलाइट और वीरसिंह ने खिताब पर कब्जा किया। उधर, औरैया महोत्सव पंडाल में हजारों लोगों को मतदाता बनने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को सुबह 7:30 बजे एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत कराई।

इसमें पचास से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तिलक स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ सुभाष चौक, दिबियापुर रोड होते हुए दर्शन महाविद्यालय तथा वहां से वापस होते हुए तिलक स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई। छात्र वर्ग में वीर सिंह प्रथम, गुड्डू सिंह द्वितीय और संदीप पाल तीसरे स्थान पर रहे।

छात्रा वर्ग में कु. सनलाइट प्रथम, शिखा द्विवेदी द्वितीय और शोभा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद सुबह 10:30 बजे डीआईओएस कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें शामिल बच्चों ने बैनर, पोस्टर, स्लोग्न और नारेबाजी के माध्यम से लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने को जागरूक किया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी को डीएम माला श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुभाष चौक, इटावा रोड, जेसीज चौराहा होते हुए यह फेरी औरैया महोत्सव पंडाल में पहुंची। यहां डीएम ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। इसके बाद महोत्सव पंडाल में ही वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें कु. इति शिवहरे प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय, मुस्कान कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में देवांशी शुक्ला प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय, आयुषी तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में निधि सक्सेना प्रथम, प्रीती पोरवाल दूसरे व विशाल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग के निबंध लेखन प्रतियोगिता में कु.सान्या पोरवाल प्रथम, गौरी मिश्रा द्वितीय व कु. अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। इसी विधा की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता मेें नेहा गुप्ता प्रथम, शिवानी द्विवेदी द्वितीय व राधा मिश्रा व कु. जीवा सिद्दीकी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

श्लोगन प्रतियोगिता में अक्षय कुमार प्रथम, नेहा कुशवाह द्वितीय, नवनीत राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कु. शांभवी शुक्ला प्रथम, यश विश्नोई द्वितीय व श्रीकृष्ण कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। स्टीकर प्रतियोगिता में कु. प्रियांशी प्रथम, कु. सोनिया सेंगर द्वितीय व पीयूष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

गीत प्रतियोगिता में सुर लय के साथ गाते हुए मांडवी मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि कु. मनीषा दूसरे व कु. सोनल तीसरे स्थान पर रहीं। राष्ट्रीय मतदाता कार्यक्रम आयोजन के दौरान नेहरू युवा केंद्र की ओर से नुक्कड़ नाटक व महिला समाख्या की ओर से कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें