फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा नेताओं ने अधिकारियों संग देखी फिल्म साबरमती रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर के गेट स्थित ऑडिटोरियम में गोधरा कांड पर आधारित साबरमती रिपोर्ट फिल्म को भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ देखा। इस दौरान भाजपा की राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, सदर सीट से भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि साबरमती फिल्म समाज को सच्चाई से अवगत कराने वाली महत्वपूर्ण कृति है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए। इसमें 2002 में गोधरा कांड के दौरान साबरमती एक्सप्रेस में कार सेवकों को जिंदा जलाने की घटना का वास्तविक चित्रण किया गया है।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि किस प्रकार उस समय की सरकारों ने इस वीभत्स घटना को मात्र एक दुर्घटना बताने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी और इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, कौशल राजपूत, कुलदीप दुबे, चंद्रकांती मिश्रा, यशवीर सिकरवार, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, राहुल गुप्ता, आशाराम राजपूत, कमलेशअवस्थी, मंजू सिंह चौहान, राजकुमार दुबे, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें