औरैया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को तीन बजे नॉन स्टॉप सुपर फॉस्ट ट्रेन से एक वृद्ध को बेहोशी की हालत में उतारा गया। रेलवे कर्मचारियों ने उसे लेकर सीएचसी दिबियापुर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)