फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
भाजपा नेता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आरईएस विभाग के अछल्दा में तैनात जेई के साथ भाजपा नेता द्वारा की गई बदसलूकी और बंधक बनाकर फायर करने के मामले में अब आरोपी भाजपा नेता अपनी सफाई दे रहा है। भाजपा नेता ने एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल कर दावा किया है कि जेई ने उसकी महिला मजदूरों के साथ बदसलूकी की, जब मना किया तो उसने फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। इस आशय की शिकायत उसने मुख्यमंत्री पोर्टल में भी करके जिले के अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

  बता दें कि अछल्दा क्षेत्र के रजुआमऊ में दिबियापुर विधायक की निधि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। काम को झांसी की एक कंपनी करा रही है, जिसकी देखरेख रजुआमऊ ग्राम प्रधान श्रीमती अशोक सिंह के पुत्र व भाजपा के अछल्दा मंडल अध्यक्ष अवनीश ठाकुर कर रहे हैं। अछल्दा में तैनात आरईएस विभाग के जेई गुरुवार को इस काम का निरीक्षण करने गए थे। वहां उन्होंने काम में गड़बड़ी पाए जाने पर फोन से अवनीश ठाकुर को गड़बड़ी के बारे में बताया था। इस मामले में जेई का आरोप है कि अवनीश ठाकुर ने उन्हें फोन पर बेइज्जत करते हुए उन्हें बंधक बना लिया था और अपने रिवाल्वर से फायर भी झोंक दिया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की मांग की थी। शुक्रवार की देर शाम अछल्दा थाने में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भाजपा नेता अवनीश ठाकुर ने एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा नेता का कहना है कि दिबियापुर विधायक निधि से अछल्दा ब्लॉक के ग्राम सभा रजुआमऊ में काम कराया जा रहा था। निरीक्षण करने आए जेईआरईएस निर्दोष कुमार ने लेबर ठेकेदार व गांव के लोगों से अभद्रता की। महिला श्रमिकों ने विरोध किया तो उन्हें अपमानित किया। मजदूरों व ग्रामीणों की शिकायत पर जब वह जेई से बात की और कहा कि यदि कोई कमी नजर आई थी तो वह उसे बताते वह उस कमी को दूर करता। मजदूरों के साथ अभद्रता ठीक नहीं हैं। जिस पर जेई ने धमकी देते हुए कहा कि तुम मुझे जानते नहीं, दलित एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा देंगे। मेरी कितनी बड़ी यूनियन है तुझे पता नहीं है। साथ ही जेई ने कहा कि वह उसकी नेतागिरी खत्म कर देंगे। आरोपी भाजपा नेता ने बताया कि इससे पहले जेई के धमकाया कि बिना उसके कोई काम नहीं मिल सकता। जिसकी रिकार्डिंग उसके पास है। पीड़ित भाजपा नेता ने मामले की जांच कराने और न्याय की गुहार लगाई है। इधर भाजपा नेता ने बताया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उसके खिलाफ सपा शासन काल में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उसे 2016 में जिला बदर भी किया गया था। आरोपी भाजपा नेता ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें