फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर लगवाने की जगह को लेकर भिड़ी भाजपा नेत्री और ककराही प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । नगर पंचायत दिबियापुर की सीमा पर स्थित जमीन पर वाटर कूलर लगवाने के विवाद में नगर पंचायत की मनोनीत सभासद और ककराही की प्रधान के बीच मारपीट हो गई। प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दिबियापुर गर्मियों में राहगीरों की सुविधा के लिए नगर में कई स्थानों पर वाटर कूलर लगवा रही है। शुक्रवार को मनोनीत सभासद व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता कठेरिया वाटर कूलर लगवाने पहुंच गईं। उन्होंने गांव ककराही और नगर पंचायत की सीमा पर स्कूल के पास में जमीन चिह्नित करके वाटर कूलर लगवाने की प्रक्रिया शुरू कराई। गांव पंचायत ककराही की प्रधान रंजना के अनुसार मान्यता प्राप्त स्कूल के सदस्यों ने चिह्नित जमीन पर वाटर कूलर लगाने से मना कर दिया।
उनके पति छोटे ने भी जमीन पर वाटर कूलर लगाने पर आपत्ति जताई। इसपर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। प्रधान रंजना एवं पति छोटे घायल हो गए। प्रधान रंजना ने सभासद ललिता दिवाकर, उनके पति प्रमोद दिवाकर एवं अन्य कई लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता कठेरिया (सभासद) का कहना है कि जिस क्षेत्र में वाटर कूलर लगवाया जा रहा था, वह दिबियापुर नगर पंचायत के संजय नगर वार्ड का हिस्सा है। वहां पर नगर पंचायत की सड़क बनी है और सभी सुविधाएं नगर पंचायत की ओर से मिल रही हैं। आरोप लगाया कि इसके बावजूद ककराही की प्रधान ने आपत्ति जताते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की। थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें