फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने भरी हुंकार

Sun, 06 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में 10 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विचार- विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन


 
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. नरेद्र त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ पहुंचने के लिए सभी तैयार रहें। जिले से सैकड़ों भाजपाई लखनऊ कूच करेंगे।


कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सांसद प्रतिनिधि प्रेम कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करना है।
विज्ञापन



बैठक में योगेंद्र कुमार, भारत सिंह कुशवाहा, श्याम बाबू, बब्लू पाल, विवेक कुमार, अखिलेश चतुर्वेदी, मान सिंह राजपूत, शैलेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशाराम राजपूत ने की और संचालन जिला महामंत्री अमित दुबे ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें