फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नहीं तय हो सके प्रत्याशी

Tue, 22 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी सिंबल पर जिला पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए उतरी भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर मारामारी चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के गोपाल वाटिका में प्रत्याशी चयन को लेकर हुई बैठक में एक पद पर कई दावेदार होने के चलते जिला पंचायत के प्रत्याशियों का चयन नहीं हो सका। अब 25 सितंबर तक दावेदारों की सूची जारी किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

जिला प्रभारी हनुमान मिश्रा के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक में टिकट पाने के लिए भाजपाइयों में होड़ दिखी। जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशियों को लेकर आम सहमति बनाने का प्रयास किया, किंतु दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से नामित जिला पंचायत के वार्ड प्रभारियों से विचार-विमर्श के बाद जिला प्रभारी ने प्रत्येक वार्ड में जिताऊ प्रत्याशी उतारने का दावा किया। जिलाध्यक्ष ने दावेदारों के आवेदनों को बैठक में रखते हुए कहा कि चुनाव में साफ छवि वाले पार्टी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि टिकट को लेकर हुई माथापच्ची के चलते आज की बैठक में दावेदारों का चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उन्होंने 25 सितंबर तक प्रत्याशियों की सूची जारी करने के संकेत दिए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, श्रीकांत पाठक, राजेंद्र सिंह राजू, लाखन सिंह, श्रीराम मिश्रा, गीता शाक्य भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें