दिबियापुर सिंचाई संघ की बैठक में अशोक कुमार यादव अध्यक्ष एवं सुवाष चंद्र प्रसाद मंत्री बनाए गए। शेष कार्यकारिणी का गठन 29 सितंबर को होगा। मंगलवार 29 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में प्रदेशीय नेता त्रिनेत्र सिंह यादव, मंडल मंत्री उमेश चंद्र गुप्ता, संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहेंगे।