फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा ने लगाया चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में भाजपा के एक्स हैंडल से चुनाव आयोग से शिकायत की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि सपा के रेड कार्ड होल्डर लोग बूथ पर भाजपा के मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। इसमें पुलिस कर्मी व अन्य कर्मचारी शामिल बताए गए।
विज्ञापन

सोमवार को बीजेपी उत्तर प्रदेश के एक्स हैंडल से चुनाव आयोग से शिकायत की गई। इसमें बताया गया कि कन्नौज लोकसभा के अंतर्गत बिधूना विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80, 81, 91, 94, 102, 161 व 172 पर रेड कार्ड होल्डर अपराधी, माफिया भाजपा के मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बूथों पर सपाई गुडों के साथ मिलकर पीठासीन अधिकारी और पुलिस के लोग बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाकर शिकायत की गई है।(संवाद)

चुनाव ड्यूटी पर आये पंजाब के होमगार्ड का टूटा पैर

अयाना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को शांति पूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए अर्धसैनिक बल के साथ दूसरे प्रदेश के जवान बुलाए गए थे। सोमवार को अयाना थाना क्षेत्र स्थित सदर लोकसभा के बूथ-232 भासौन पर पंजाब के फाजलपुर निवासी गुजार सिंह की ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान शाम 4:45 बजे पर शौच के लिए जाने के दौरान पैर फिसलने से वह घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें सीएचसी अयाना पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि होमगार्ड जवान का पैर टूटने के साथ सिर में मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें