फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देश की सरकार बनाने को तेज धूप में बूथों पर जुटे रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कन्नौज व इटावा लोकसभा सीट को लेकर चौथे चरण के मतदान को लेकर सोमवार को वोटिंग मौसम के बदलाव के बीच संपन्न हुई। सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहावना रहा। वहीं दोपहर में चटक धूप व उमस ने मतदाताओं को परेशान किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को हुए मतदान में सुबह से बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया। इससे तेज धूप और गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं देश की सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। इसके चलते जिले भर की तीनों विधान सभाओं में बने बूथों पर मतदाताओं को अच्छी खासी भीड़ जमा हुई। इस दौरान मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वृद्धजनों व दिव्यांगों को प्राथमिकता से मतदान करने की छूट रही। तैनात पुलिस कर्मी व पोलिंग एजेंट सहयोग करते नजर आए। मौसम के बदलते दौर के बीच वोटरों का ध्यान नहीं भटका। देर सवेरे लाइन में खड़े होकर मतदान किया।
-
फोटो13एयूआरपी 40- मतदान स्थल से वोट डालकर बाहर निकलने के बाद अंगुली में लगी स्याही दिखाते विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मनराज सिंह व उनकी पत्नी रजनी सिंह। स्रोत: अधिवक्ता
विज्ञापन

न्यायाधीश ने पत्नी संग लिया मतदान में हिस्सा
औरैया। लोक सभा क्षेत्र इटावा सीट को लेकर सोमवार को हुए मतदान के दौरान विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मनराज सिंह अपनी पत्नी रजनी सिंह के साथ दिबियापुर रोड स्थित नगर पालिका इंटर काॅलेज के बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान डीबीए महामंत्री शैलेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें