फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें टकराईं, एक युवक की मौत

विज्ञापन
प्रवीण उर्फ रामू की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद। पाता प्लांट से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में थाना क्षेत्र के कोठीपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्लांट के ठेका कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रवीण उर्फ रामू (38) पुत्र स्व. सुरेश कुमार अग्निहोत्री पाता प्लांट में ठेका कर्मी थे। रविवार रात बाइक से ड्यूटी करने के बाद वह साथी को उसके घर छोड़कर जैसे ही फफूंद खगीपुर मार्ग पर कोठीपुर तिराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में प्रवीण बुरी तरह से घायल हो गया और उसका हेलमेट भी टूट गया। राहगीरों ने परिजनों को जानकारी देकर सीएसची में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ललिता कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें