फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-टेंपो भिडंत में चालक की मौत

Sun, 28 Aug 2016 11:02 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बिधूना-बेला मार्ग पर टेंपो और बाइक की भिडंत में टेंपों चालक की मौत हो गई। हादसे में टेंपो का पहिया निकलने से वह पलट गया। इससे उसमें सवार नौ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सभी घायलों को उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


रविवार को कानपुर से टेंपो से कुछ लोग बिधूना आ रहे थे। बिधूना-बेला मार्ग पर कमलपुर नहर के पास बिधूना की ओर से आ रही बाइक की टेंपों में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। भिडंत के बाद टेंपो का पहिया निकलने से वह पलट गया। इससे सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टेंपो चालक जय सिंह (45) पुत्र भानू प्रताप निवासी गढेवा थाना चौबेपुर कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कल्लू (35) पुत्र रामप्रकाश निवासी रहपुरा भटटा थाना चौबिया, नंदू (30) पुत्र रामपाल निवासी चौबेपुर कानपुर, जबर सिंह (40) पुत्र प्यारेलाल निवासी सराय प्रथम, सूरजपाल (35) पुत्र जीवा लाल निवासी करहलईपुर थाना कुर्रा मैनपुरी, ब्रजेश (35) पुत्र श्याम सिंह, रीना (33) पत्नी ब्रजेश, आस्था (10) पुत्री ब्रजेश निवासी माइस भाठी भिंड, माया (38) पत्नी कल्लू निवासी रहपुरा भटटा चौबिया इटावा व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी लेकर आए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें