22एयूआरपी 03 - पीड़ित उमा देवी।
- फोटो : AURAIYA
बेला-कन्नौज मार्ग स्थित भदौरा संपर्क मार्ग पर सोमवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे मां-बेटे को रोककर तमंचे के बल पर लगभग एक लाख का जेवर लूट लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक व बिधूना क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। एसपी ने बेला थाना प्रभारी पप्पू सिंह को जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए।
बेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी उमा देवी पत्नी रामनारायण सोमवार को सुबह अपने पुत्र संजय के साथ बाइक से मायके रुरुकला से घर लौट रही थीं।
भदौरा संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर संजय की बाइक को रोक लिया। तमंचे के बल पर बाइक की चाबी और मोबाइल छीनने के बाद पांच अंगूठी, दो चेन, एक जोड़ी झुमकी व एक मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद बाइक की चाबी और मोबाइल फेंक कर भाग गए।
सूचना मिलते ही एसपी सुनीति व क्षेत्राधिकारी बिधूना ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। एसपी सुनीति ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह को घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया गया है।