स्कूली बस की टूटा शीश, अंदर बैठे बच्चे। संवाद
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कानपुर-इटावा हाईवे पर बाइक सवार दो आरोपियों ने बच्चों से भरी एक स्कूली बस को रोक कर तोड़फोड़ कर दी। जिससे अंदर बैठे बच्चे सहम गए। आरोपियों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए बस में घुसकर बच्चों को डराया-धमकाया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कस्बा के बाहर स्थित कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी की बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे 20 से 25 बच्चे छात्रों को लेकर गांव अमावता के पास से गुजर रही थी। जैसे ही बस जनसहयोगी इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, तभी बाइक से आए दो युवकों ने जबरन बस को रुकवा ली। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले तो चालक के साथ गाली-गलौज की और विवाद बढ़ाने लगे। चालक के विरोध करने पर आरोपी बस के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
इस दौरान बस के शीशे भी टूट दिए। यह देख बस के अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, तोड़फोड़ के दौरान किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीश शुक्ला ने पुलिस को घटना की जानकारी।
कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।