फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे युवा किसान को बाइक सवारों ने गोली मारी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के सुतुयानी रोड पर शनिवार की शाम खेत के लौट रहे किसान शिवम दुबे (20) को बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गोली मार दी। शिवम के शोर मचाने पर बाइकर्स मौके से भाग गए। घायल शिवम को सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट निवासी मुन्ना दुबे का बेटा शिवम दुबे (20) दोपहर में सुतुयानी रोड स्थित खेतों में लगी गेंगू की फसल देखने गया था। शाम करीब पांच बजे वह खेत से पैदल वापस घर आ रहा था। खेत के पास हगी बाइक से तीन लोग आए और शिवम से गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। फिर एक युवक ने तमंचे से उसे गोली मार दी। पैर की जांघ में गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर बाइक पर बैठकर वहां से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोग घायल शिवम को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। इधर,. कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें