फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पानी लगाने गए युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। खेत में पानी लगाकर घर लौट रहे किसान शीलू यादव (23) को तेज वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। हादसा शुक्रवार की रात एरवाकटरा क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र के गुलालपुर निवासी शीलू यादव शुक्रवार को अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था। रात को वह खेत से घर लौट रहा थाष। उसी दौरान गुलालपुर गांव स्थित मठबंधा मंदिर के पास एक वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर शीलू के परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, सपा के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सुनील यादव एवं ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव ने शीलू के आश्रितों को आर्थिक सहायता की मांग शासन व प्रशासन से की। थाना प्रभारी ने बताया कि शीलू के भाई इंद्रकुमार की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें