फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फास्ट टैग न लगे होने से बाइक सवारों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहले ही दिन दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। खास बात यह है कि जिन वाहनों पर फास्ट टैग नहीं लगा, उन वाहन चालकों को पहले ही दिन नगद टोल देने के लिए लाइन में जूझना पड़ा। जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त रहा।
मुंबई की इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मिहौली स्थित टोल पर टैक्स 26 जुलाई की रात 12 बजे से निकलने वाले वाहनों से टैक्स वसूली शुरू की है। टोल पर फास्ट टैग लगे वाहनों के निकलने के लिए भी लेन बनाई गई है। जिससे उन्हें बेवजह इंतजार न करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों से भी टोल वसूले जाने की व्यवस्था के चलते पहले ही दिन टोल से गुजरे दो पहिया वाहन स्वामियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाइक पर फास्ट टैग न होने से उन्हें टोल से गुजरने के दौरान नगद टैक्स भरना पड़ा। जिससे काफी संख्या में दो पहिया वाहनों के एकत्रित हो जाने से टैक्स जमा करने में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे उनमें खासा आक्रोश भी दिखाई दिया।
बता दें कि एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन से भी एक रुपये प्रति किलोमीटर टैक्स वसूले जाने के निर्देश हैं, लेकिन इसकी जानकारी दो पहिया वाहन चालकों को न होने के कारण टोल पर बिना टैक्स दिए निकलने नहीं दिया गया। इसको लेकर भी उनके चेहरों पर आक्रोश व्याप्त रहा।
विज्ञापन

हालांकि इस बीच टैग लगे वाहन आराम से निकलते रहे। कुछ लोगों के द्वारा टोल पर नगद टैक्स लेने के बाद रसीद न दिए जाने की चर्चाएं सामने आयीं, जिस पर यूपीडा एई एके राजपूत ने बताया कि टोल पर बिना टैग निकलने वाले वाहन चालकों से नगद टैक्स वसूलने जाने के निर्देश हैं। इसके एवज में जितना टैक्स लिया जाएगा उतने की रसीद देने के भी निर्देश हैं। उन्होंने नकद टैक्स लेकर रसीद न दिए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें