फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर स्थित गांव भर्रापुर मोड़ पर म्ंागलवार दोपहर सवारी लेकर आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। चालक लोडर लेकर फरार हो गया। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दो को सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नही लगाए थे। उनके सिर पर अधिक चोटें आई हैं।
गांव केशमपुर निवासी नफ ीस (21) पुत्र मुहम्मद अली अपने साथी शाहीद अली(18) पुत्र रहमत अली तथा नफ ीस(20) पुत्र लुभान अली के साथ एक ही बाइक से जुआ पुल पर स्थित सैय्यद बाबा की मजार पर जा रहे थे।
जैसे ही वह भर्रापुर की मोड़ के सामने पहुंचे वैसे ही बाबरपुर की तरफ से आ रही यूटीलिटी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं चालक यूटीलिटी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उठाया और एम्बूलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में नफीस व शाहीद को सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।