फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मवेशी के चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। सड़कों में छुट्टा घूम रहे मवेशी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। गुरुवार देर शाम को ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के छिबरामऊ रोड पर देईपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लोग मवेशी की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कन्नौज, सौरिख थाना क्षेत्र के मुर्रा मुखड़ा गांव निवासी आनंद स्वरूप का बेटा हिमांशु पांडेय (34) इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। गुरुवार शाम को अपने दो साथी रवि व नैनुद्दीन खान के साथ बाइक से ऐरवाकटरा बाजार आया था। यहां से खरीदारी कर तीनों लोग बाइक से शाम करीब सात बजे घर जा रहे थे।
तभी छिबरामऊ रोड पर देईपुर गांव के पास पहुंचने पर बाइक सामने से आए मवेशी से टकरा गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु दो बहनों में इकलौता भाई था। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि मवेशी टकराने से हदासा हुआ है, एक युवक की मौत हो गई। दो अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें