फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 12 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला थाना क्षेत्र के गांव दोणापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


गांव पुरवा दानशाह निवासी अमित कुमार शर्मा (30) पुत्र शैलेंद्र शर्मा मंगलवार की सुबह बाइक से दिबियापुर जा रहा था। सहार रोड स्थित दोणापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चलाते समय अमित ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए सिर में गहरी चोट आई।

आसपास मौजूद लोगों ने घायल को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में अमित कुमार शर्मा की मौत हो गई। उधर, अमित की मौत की खबर से घर वालों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें