फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी गंभीर

Sat, 21 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे के नहर बाजार में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के पुराना अछल्दा निवासी अमरनाथ सुबह करीब आठ बजे बाइक से दुकान का सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह नहर बाजार चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ बाइक समेत सड़क पर दूर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद लगी भीड़ में ई-रिक्शा चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
उधर, राहगीरों ने घायल व्यापारी को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसे गंभीर हालत में उसे चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजन को दे दी गई थी। तहरीर मिलने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें