फोटो-6-अनरुद्ध का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : सम्मान प्रमाण पत्र के साथ प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी।
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर के पास बुधवार सुबह किसान की बाइक कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में किसान के चाचा बाल-बाल बच गए। वह कानपुर जाने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बिधूना कोतवाली के गांव मके का पुरवा निवासी अनरुद्ध (35) किसान थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने चाचा विजय के साथ बाइक से दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन जा रहा था।
इसी दौरान गांव हरचंदपुर के पास गांव बले का पुरवा के सामने ईंटों से लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में उनकी बाइक घुस गई। इससे बाइक चला रहे अनरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे चाचा बच गए।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। किसान कानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती भाई को देखने जा रहा था। किसान की मौत की जानकारी पर पत्नी शीतला देवी का उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो-6-अनरुद्ध का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : सम्मान प्रमाण पत्र के साथ प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी।