फोटो 19 एयूआरपी 06 घटना के बाद घर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद ीे
बिधूना। बेला थाना इलाके के गांव पृथ्वीपुर में मोड़ के पास एक बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। हादसे में बाइक सवार एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
निजी अस्पताल से परिजन उसे तिर्वा ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार शाम सात बजे की है। बेला के गांव पृथ्वीपुर निवासी तुलसी की पत्नी गुड्डन (55) सोमवार दोपहर बेटे अक्षय के साथ गांव बेला से दवा लेने गई थीं।
शाम करीब सात बजे वापस घर जाते समय बिधूना-बेला मार्ग पर पृथ्वीपुर गांव जाने वाले मोड़ पर अचानक बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। इससे बाइक गिरने पर मां-बेटे नीचे गिर गए। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें बेला स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें कन्नौज जनपद के तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। प्रभारी बेला थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया है। शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।