फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे की सर्विस रोड पर गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का उपचार जारी है।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी पार्थ (23) पुत्र अशोक कुमार अपनी तान्या (20) पुत्री संजीव कुमार निवासी भीखेपुर के साथ बाइक से किसी काम से औरैया गया था। सोमवार शाम करीब चार बजे जब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हाईवे की सर्विस रोड पर मिहौली गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रक उनकी बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है जबकि युवती का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें