फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव हरनागरपुर के पास शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। बाइक चला रहे परिवार के चाचा की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना पुवायां स्थित गांव जनकापुर निवासी अर्जुन विश्वकर्मा (27) परिवार के भतीजे विक्की के साथ बाइक से वृंदावन जा रहे थे। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव हरनागरपुर के पास बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे चाचा अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों वृंदावन में पुताई का काम करते थे। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें