फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिवाइडर से बाइक टकराई, एक की मौत, दो घायल

Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। एक बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइक शुक्रवार देर रात डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी कन्नौज में दरगाह पर चादर चढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को घर भेज दिया।
इटावा जिले के इकदिल कस्बा निवासी मोहम्मद जावेद (22) शुक्रवार को बुआ के बेटे मोइन (23) व उसके दोस्त सद्दाम के साथ बाइक से कन्नौज में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। वहां से वापस बाइक से जावेद, मोइन और सद्दाम इकदिल अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे उनकी बाइक बिधूना-बेला मार्ग पर कमालपुर नहर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे वाहनों की लाइट आंखों पर पड़ने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में बाइक चला रहे मोहम्मद जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मोइन व सद्दाम घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी पाकर परिजन भी आ गए। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की माैत से परिजन बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें