फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुग्राम से घर जा रहे बाइक सवार को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक बेकाबू होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस को उसके कान में इयरफोन लगा मिला। जनपद व थाना कौशांबी के गांव सराय आसिर निवासी प्रकाश (22) गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था।
सोमवार को वह घर जाने के लिए बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर शहर के मोहल्ला दयालपुर के सामने से निकले ओवरब्रिज पर अचानक उसे झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। ब्रह्मनगर चौकी प्रभारी सोनी रावत ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। साथ ही सफर के दौरान वह इयरफोन भी लगाए था। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
पिता उदय सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुग्राम से निकलने के दौरान उसने परिजन से घर आने की बात कही थी। परिजनों ने बाइक से आने से मना भी कर दिया था। इसके बाद भी वह बाइक से घर जा रहा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें