फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 16 Mar 2017 11:41 PM IST
औरैया
विज्ञापन
सीएचसी अछल्दा में जुटी भीड़ व जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्तेदारी से अपने साथी के साथ वापस लौट रहे युवक की बाइक बिजली पोल से टकरा गई। बाइक से सड़क पर गिरकर दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। यहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इटावा के मुबारकपुर, भरथना निवासी शिवरतन(38)पुत्र श्रीराम अछल्दा के पास एक महाविद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। वह किराये पर रहता था। वह अपने रिश्तेदार संजीव निवासी ईश्वरीपुर भरथना के साथ रुरुखुर्द रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार की सुबह दोनों लोग रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे।

अछल्दा रोड पर बाबा की शाला के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। यहां शिवरतन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


संजीव का उपचार चल रहा था। शिवरतन की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। इस पर पत्नी व अन्य परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।  सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
शिवरतन हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक के पोल से टकराने पर शिवरतन के सिर व नाक में गंभीर चोटें आईं। नाक में चोट लगने से काफी खून बह गया। शिवरतन ने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें