बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के हरचंदपुर रोड स्थित गांव रजुआमऊ में रविवार शाम गांव खुर्दा निवासी जितेंद्र की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चालक कुछ कर पाता, इससे पहले बाइक पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
जितेंद्र ने बताया कि वह निमंत्रण कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक के स्टार्टर में अचानक आग लगी थी। सही कारण नहीं पता चला। उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वहां राहगीरों की भीड़ लग गई।