दिबियापुर। नहर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक आग का गोला बन गई। सवार दोनों युवकों ने कूदकर जान बचाई।
अछल्दा क्षेत्र के गांव चिरैया निवासी अनुराग यादव बाइक से अछल्दा से नहर पुल होते हुए कंचौसी के गांव सुखमपुर की मड़ैया में जा रहे थे। नहर पुल पर साथी भी बाइक पर बैठ गया था। चलती बाइक में अचानक आग लग जाने से दोनों युवकों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। (संवाद)
मोईन का फाइल फोटो
मोईन का फाइल फोटो
मोईन का फाइल फोटो