फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दौड़ में प्रिंसी अव्वल तो दूसरे नंबर पर रहीं वैशाली

विज्ञापन
मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ मौजूद खिलाड़ी व आयोजक।  - फोटो : वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन
औरैया। युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन तिलक स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में प्रिंसी अव्वल और दूसरे स्थान पर वैशाली रहीं।
विज्ञापन

विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रिंसी प्रथम, वैशाली द्वितीय व गौरी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में काजल शाक्य प्रथम, पूजा द्वितीय, शिखा तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में काजल प्रथम, रश्मि द्वितीय, राधिका तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में शिखा प्रथम, प्रिंसी द्वितीय, गायत्री तृतीय पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम, पुष्पेंद्र यादव द्वितीय व रुद्र प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, धीरज द्वितीय व कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में विजेता अजीतमल व उपविजेता सहार रही। लंबी कूद में कृष्णा यादव प्रथम, कुलदीप द्वितीय व मनीष प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा, विजय उपाध्याय, मनीष मिश्रा, होशियार सिंह, आशुतोष मिश्र, बंदना नफीस, रोहित कुमार, हरगोविंद, नीरज, आसाराम, राजीव यशवीर आदि मौजूद रहे।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें