फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीजलपुर ने ओनली पुरवा को हराया मैच

Wed, 17 Jun 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38 मैच के दौरान शाट लगाता खिलाड़ी। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
औरैया। गांव अयाना में चल रहे जय माता दी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें बीजलपुर ने ओनली पुरवा को मैच हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे शुरू मैच में गांव बीजलपुर और गांव ओनली पुरवा की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीजलपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 76 रनों का स्कोर खड़ा किया।
बीजलपुर की तरफ से महावीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। 77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओनली पुरवा की टीम बीजलपुर की गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई। टीम लक्ष्य से 11 रन पीछे रह गई।
विज्ञापन

बीजलपुर की जीत के असली हीरो महावीर रहे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाएं साथ ही चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सिब्बू सेंगर, राहुल कठेरिया, संतोष, पुष्पराज मिश्रा, मनोज कोरी, लल्ला गुर्जर, अभय सेंगर, मुकुल सेंगर आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें